Sunday, 16 August 2020

15 माह के मासूम को बांधकर बुरी तरह से पीटती थी मां, CCTV कैमरे में कैद हुई करतूत

नई दिल्ली। मां जिसे भगवान का रूप माना जाता है, वह अपने बच्चों की खुशियों के लिए कुछ भी करती है, लेकिन ओडिशा में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमे मां अपने 15 माह के मासूम को बेरहमी से पीट रही है। ओडिशा के पुरी जिले में एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला पर आरोप है कि उसने 15 माह के बेटे और सास को बुरी तरह से पीटा है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि किस बर्बरता से महिला अपने मासूम बेटे की पिटाई कर रही है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला अपने बेटे को बांधकर बुरी तरह से पीट रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना पुरी के गोप इलाके की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। दरअसल महिला के पति को इस बात की शिकायत मिली थी कि उसकी पत्नी घर में उसकी मां और बेटे के साथ मारपीट करती है, जिसके बाद पति ने घर में सीसीटीवी कैमरा लगाया था।पति ने ही साझा किया वीडियो

loading...
सीसीटीवी कैमरे में महिला की करतूत कैद होने के बाद महिला के पति चक्रधर नायक ने इस बाबत पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला रोजलिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला के पति ने खुद ही इस वीडियो फुटेज को सोशल मीडिया पर साझा किया था। शिकायत में कहा गया है कि महिला अक्सर उसके बेटे को बुरी तरह से पीटती है। पति ने यह आरोप भी लगाया है कि उसकी पत्नी अक्सर उसके माता-पिता के साथ मारपीट करती है और उन्हें प्रताड़ित करती है।

महिला ने आरोपों से किया इनकार

वहीं महिला ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। महिला का कहना है कि उसके पति ने जो भी आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं। महिला ने उल्टे अपने पति और सास-ससुर पर आरोप लगाया है कि वह उसे हमेशा टॉर्चर करते हैं। यही नहीं महिला का कहना है कि उसके सास-ससुर उसे खाना भी नहीं देते हैं। महिला ने कहा कि वह कई दिनों से मुश्किल के दौर से गुजर रही है, उसे भूख की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, इसी वजह से उसने बच्चे को मारा था। वहीं पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया और इसकी जांच कर रही है।


loading...

Saturday, 27 June 2020

रेड लाइट एरिया में वैश्याओं की कहानी, पहले ही नरक थी इनकी जिंदगी अब कोरोना ने भी रुलाया


कोरोना वायरस का संक्रमण देश में थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर बल दिया जा रहा है। यही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अब सेक्स वर्कर्स के लिए तो परेशानी का सबब बन गया है।



loading...
माली हालत भले ही उनकी बेहद खराब हो चुकी है, फिर भी वे कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रही हैं। आर्थिक हालत इनकी इतनी बिगड़ गई है कि इसे देखते हुए कोलकाता में दुर्बार महिला समन्वय कमेटी की ओर से सेक्स वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज की मांग भी की गई है।

 सेक्स वर्कर्स के हितों के लिए काम करने वाली इस कमेटी के अंतर्गत सोनागाछी रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल डॉ समरजीत जाना ने बताया कि क्लाइंट को ये सेक्स वर्कर्स मना कर दे रही हैं। लगभग दो महीने से उनके पास कोई काम नहीं है। वैसे एक पहल जो बीच में थोड़ी राहत देने वाली हुई है, वह यह है कि रोजगार के वैकल्पिक स्रोत को इन सेक्स वर्कर्स ने अपना लिया है।

 मास्क, सेनेटाइजर और सेनेटरी नैपकिन अब ये सेक्स वर्कर्स बना रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस बारे में लिखी एक चिट्ठी में डॉ समरजीत जाना ने लिखा है कि इन सेक्स वर्कर्स के पास राशन कार्ड तक नहीं है। ऐसे में उनके लिए नि:शुल्क राशन की व्यवस्था की जानी चाहिए।

साथ में जहां वे किराए में रह रही हैं, तीन महीने का उनका किराया भी माफ किया जाना चाहिए। लॉकडाउन की वजह से इन सेक्स वर्कर्स की जिंदगी किसी नरक की तरह हो गई है। अब इन सेक्स वर्कर्स के पास कोई भी काम मौजूद नहीं है तो ऐसे में घर चलाने में उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है। कई लड़कियां इस रेड लाइट एरिया में ऐसी हैं, जिन्हें यहां लाकर बेच दिया गया था।

इन तस्वीरों में सेक्स वर्कर्स की कैद जिंदगी नजर आ रही है। वैसे तो सरकार की ओर से सेक्स वर्कर्स की हालत सुधारने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन अब भी बहुत कुछ इस मामले में किया जाना बाकी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की वजह से इन सेक्स वर्कर्स ने फिलहाल क्लाइंट लेना बंद कर दिया है, जिसका सीधा असर उनकी आजीविका पर पड़ा है।


 सेक्स वर्कर कोई भी लड़की अपनी स्वेच्छा से नहीं बनती है। मजबूरी उसे इन कोठों पर लेकर चली आती है। लॉकडाउन के दौरान न खाने-पीने की ठीक से इनके पास सुविधा है और न ही कोई अन्य सुविधाएं। ऐसे में जिंदगी इनकी किसी नर्क से कम नहीं है। दूसरों से जो कुछ मदद मिल जा रही है, उसी से ये सेक्स वर्कर्स फिलहाल अपना खर्चा चला पा रही है।

 अब तो दो जून की रोटी का इंतजाम करना भी कोरोना संक्रमण के कारण इन सेक्स वर्कर्स के लिए मुश्किल हो गया है। अधिकतर सेक्स वर्कर्स की हालत रेड लाइट इलाके में बेहद खराब है। सेक्स वर्कर्स की जिंदगी को संवारने के लिए सरकार के साथ कई सामाजिक संगठन कोशिशों में लगे हैं। किन्ही बुरे हालात के कारण इन लड़कियों को सेक्स वर्कर्स की जिंदगी जीने पर मजबूर होना पड़ा है, वरना अपनी आबरू भला कौन सी लड़की यूं नीलाम करना चाहेगी?
loading...

चलती रेल से कोई सामान गिर जाए तुरंत नोट कर लें यह बातें, मिल जाएगा सामान



रेल यात्रा के दौरान हर यात्री की नजर ज्यादातर अपने सामान पर होती है. उसकी यही कोशिश होती है कि हमारा सामान रेल यात्रा के दौरान सुरक्षित रहे. हालाँकि सावधानी रखने के बावजूद कई बार ऐसा भी होता है कि सामान गलती से रेल से नीचे गिर जाता है. यह सामान किसी भी प्रकार का हो सकता है. जैसे कोई छोटा सा पर्स या कोई कीमती सामान. कई बार आपके पर्स में महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स भी होते हैं. ऐसे में यदि आपकी जरूरी चीज चलती ट्रेन में से गिर जाए तो क्या करना चाहिए? क्या चैन खींच ट्रेन रोक दें या फिर कोई दूसरा तरीका भी है? आइए जानते हैं.


 भारतीय रेल में गेटमैन श्री शक्ति श्याम श्रीवास्तव ने इस बारे में जानकारी दी है. वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और यूपी के अमेठी शहर में रहते हैं. वे बताते हैं कि रेल यात्रा के दौरान आप सभी को सावधानी बरतनी चाहिए. ताकि आपका कोई भी सामान चलती ट्रेन से ना गिरे. लेकिन फिर भी यदि ऐसी सिचुएशन आ जाए तो सामान को दोबारा हासिल करने का एक तरीका है. जब भी आपका कोई सामान रेल से नीचे गिरे जाए तो सबसे पहले रेल के किनारे लगे बिजली के खंभों पर ध्यान दें.


loading...
इनके ऊपर किलोमीटर संख्या लिखी होती है, जिन्हें आपको तुरंत नोट कर लेना चाहिए. यह संख्या दिखने में ऐसी होती है – 795/20. इसका मतलब हुआ कि किलोमीटर संख्या 795 का 20वाँ खंभा. यह खंभे दिखने में आमतौर पर सफ़ेद रंग के होते हैं. इनका आकार भी छोटा होता है. यदि रेल में से सामान गिरते ही आप ने उस एरिया का खंभा नंबर नोट कर लिया है तो इसकी सूचना आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर 182 पर दें. इसके अलावा आप जीआरपी हेल्पलाइन नंबर 1512 पर भी सूचना दे सकते हैं.


इसके बाद उस एरिया से जुड़ी चौकी या स्टेशन पर जाकर सामान हासिल कर सकते हैं. हालाँकि यहाँ आपको अपनी पहचान की पुष्टि करना होगी. इसलिए साथ में पहचान पत्र जरूर ले जाएं. हेल्पलाइन नंबर के आलावा आप अगले स्टेशन पर जीआरपी या स्टेशन मास्टर को भी अपने गिरे हुए सामान की डिटेल दे सकते हैं. इस दौरान आपको उन्हें किलोमीटर संख्या, अपनमा कांटेक्ट नंबर और पता बाताना होगा.



यदि उन्हें आपका सामान मिलता है तो वे आपको सूचना दे देंगे. एक बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके गिरे हुए सामान के लिए रेलवे उत्तरदायी नहीं है. वो बस आपके सामान की तलाश करने में सहायता कर सकता है. यदि उन्हें सामन मिलता है तो सूचना कर दी जाती है. इसके अलावा उनकी आपके सामन को लेकर कोई जवाबदारी नहीं होती है. इसलिए बेहतर यही होगा कि आप रेल यात्रा के दौरान अपने सामान का अच्छे से ध्यान रखें. इस तरह आपको इस प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा. वैसे भी रेल से गिरे सामन के पुनः मिलने की ग्यारंटी कम ही होती है. यदि आपका सामान कीमती है, और वहां कोई दूसरा व्यक्ति है तो वो उसे चुरा भी सकता है.
loading...

एक ही अस्पताल की 9 नर्से एक साथ हो गईं प्रेग्नेंट, इस अजीबो-गरीब मामले का सच जान कर उलझ जाएंगे



भारत में अभी तक बहुत सी ऐसी रोचक घटनाएं और खबरें सामने आई हैं जो बहुत अटपटी होते हुए भी बहुत दिलचस्प लगती हैं। हालांकि ऐसी अजीबो-गरीब घटनाएं सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुनने को मिल जाती हैं। एक बार भारत में ऐसी खबर सुनने को मिली थी कि कुछ सहेलियां नहाने के लिए स्विमिंग पूल में गई थीं और एक साथ प्रेग्नेंट हो गईं थीं।

ये कोई चमत्कारिक पूल नहीं था बल्कि शायद पानी में कुछ ऐसा था जिससे वो एक साथ प्रेग्नेंट हो गई थीं। कुछ इसी तरह की घटना ने एक बार सिर्फ सुर्खियां बटोरीं थी जब एक अस्पताल की 9 नर्सें एक साथ प्रेग्नेंट हो गईं थी। इन नर्सों ने अपने बेबी बंप और डिलीवरी की तारीख की तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। बता दें कि ये सभी नर्सें एक ही वार्ड की थी थी और सभी की प्रसव की तारीख अप्रैल से जुलाई के बीच ही थी।
loading...


ये एक अजीब किस्म का संयोग था। अस्पताल में डॉक्टर सबसे ज्यादा जरुरी तो होता ही है, लेकिन मरीजों की देखभाल की जिम्मेदारी नर्सों की होती है। ऐसे में जब 9 नर्से एक साथ प्रेग्नेंट हो गईं थी अस्पताल में मरीजों की चिंता भी बढ़ने लगीं। बता दें कि इस अस्पताल में करीब 80 सिस्टर्स काम करती हैं। ऐसे में 9 नर्स का एक साथ प्रेग्नेंट होना कोई चिंता की बात नहीं है।


 अस्पताल और मरीजों के लिए ये हैरानी की बात हो सकती है, लेकिन इसमें उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। बहुत से लोगों ने इसे एक पब्लिसिटी स्टंट माना था। बहुत से लोग अस्पताल में ये देखने भी गए थे कि ये नर्सेज सच में प्रेग्नेंट हैं या सिर्फ इन्होंने बेबी बंप की झूठी तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है कि अस्पताल का कहना था कि प्रेग्नेंट औरतों को देखकर दूसरी औरतें भी मां बनने के लिए प्रेरित होती हैं।


अस्पताल का कहना था कि अपने ब्रैंड और अस्पताल के नाम को बढ़ाने के लिए उन्होंने ऐसा करवाया था। गौरतलब है कि ये मामला सिर्फ एक अस्पताल का नहीं था। अमेरिका में एक और ऐसा ही अस्पताल था जहां 16 नर्सों के एक साथ प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आईं थी। हालांकि इस अस्पताल का कहना था कि ये किसी तरह का कोई स्टंट नहीं है बल्कि उनकी 16 नर्से सच में प्रेग्नेंट हो गई थीं।

 ये सभी नर्से अस्पताल के सबसे संवेदनशील विभाग में काम करती है, लेकिन अचानक से सबको पता चला कि ये सभी नर्से गर्भवती हैं। डॉक्टरों का अनुमान था कि अक्टूबर से जनवरी के बीच ये सभी औरतें मां बन जाएंगी। ऐसा ही एक केस इलिनोइस के एक और अस्पताल से सामने आया था जहां काम करने वाली 7 नर्सेज एक साथ प्रेग्नेंट हो गई थी। इन सभी नर्सों ने भी एक साथ फोटोशूट कराया था जिसने लोगों का ध्यान खींचा था। सबसे हैरानी की बात ये थी कि इन नर्सेज ने एक साथ प्रेग्नेंट होने का फैसला किया था। इन बच्चों का जन्म अक्टूबर से दिसंबर के बीच हुआ था। इनमे से दो नर्सेज ने अपने बच्चो का नाम चारलेट रखा था।
loading...

एयरहोस्टेस के साथ पैसेंजर करते हैं ऐसी-ऐसी हरकतें, अंदर के डर्टी सीक्रेट जान हो जाएंगे हैरान


एयरहोस्टेस की जॉब लोगों को बहुत ग्लैमरस लगती है. लोग सोचते हैं कि एक एयरहोस्टेस की सैलरी अच्छी-खासी होती है. हालांकि, ये बात सच भी है, लेकिन ऊपर से ग्लैमरस दिखने वाले इस जॉब की सच्चाई से लोग अनजान रहते हैं. बता दें, दूर से ये इंडस्ट्री जितनी चकाचौंध से भरी हुई है, अंदर से उतनी ही खोखली है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इन एयरहोस्टेस को ही सबसे ज्यादा खराब अनुभवों से गुजरना पड़ता है. पिछले दिनों एक सर्वे हुआ जिसमें एयरलाइन्स इंडस्ट्री के कुछ कड़वे सच सामने आये. इस सर्वे में एयरहोस्टेस की जिंदगी और उनकी लाइफ से जुड़े कई हैरान कर देने वाले पहलू सामने आये.

फ्लाइट को घर समझ उतारे

कपड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए एक एयरहोस्टेस ने बताया कि इंटरनेशनल फ्लाइट में ज्यादा शराब पी लेने के बाद पैसेंजर इसे अपना घर समझने लगते हैं. वह भूल जाते हैं कि वे यात्रा कर रहे हैं. कुछ लोगों को सोते वक्त अपने सभी कपड़े उतार देने की आदत होती है और ये लोग फ्लाइट में भी ऐसा करने लगते हैं. शराब पीकर उन्हें याद नहीं रहता कि वे फ्लाइट में हैं और सोते वक्त फ्लाइट को घर समझकर कपड़े उतारने लगते हैं. ये बहुत शर्मिंदा करने वाला होता है. इस तरह की हरकत इंटरनेशनल फ्लाइट में मान्य नहीं होतीं, इसके बावजूद पैसेंजर ऐसी शर्मनाक हरकत करते हैं.

 गोद में बैठ चूसने लगी अंगूठा 

loading...
सर्वे के दौरान एक एयरहोस्टेस ने बताया कि एक महिला पैसेंजर भागते हुए उसके पास आई और गोद में चढ़कर बैठ गयी. पहले तो एयरहोस्टेस को लगा कि वह बाथरूम जा रही है, लेकिन महिला यात्री की इस हरकत ने उसे हैरान कर दिया. वह उसकी गोद में किसी बच्चे की तरह बैठकर अंगूठा चूसने लगी. बाद में पता चला कि महिला घबराहट की दवाई खाती थी और उस दिन दवाई लेना भूल गयी थी.

पैसेंजर ने फोन पर किया टॉयलेट

 वहीं, एक और एयरहोस्टेस ने एक किस्से के बारे में बताया जब एक पागल पैसेंजर ने इंटरकॉम फ़ोन पर टॉयलेट कर दिया था. जब उसने बात करने के लिए फ़ोन उठाया तो गुस्से से तिलमिला गयी. एयरहोस्टेस ने एक और वाक्या शेयर किया जब एक पैसेंजर ने उसका खाया हुआ सैंडविच चोरी कर लिया था.

 सैंडविच की चोरी 

उसने यह सैंडविच एअरपोर्ट से किया था. उसने सैंडविच को आधा खाकर रख दिया था. वह इसे बाद में खाने वाले थी, लेकिन उससे पहले एक पैसेंजर ने उस सैंडविच को चुरा लिया और खाने लगा. हालांकि, एयरहोस्टेस की नजर उस पर पड़ गयी और उसने जब कहा कि आप लिपस्टिक लगा हुआ सैंडविच खा रहे हैं तो उसने कहा कि उसे भूख लगी थी.

 टूट गयी हड्डी

 एक एयरहोस्टेस की तो हड्डी तक टूट गयी थी. उसने बताया कि खराब मौसम की वजह से जहाज का बैलेंस बिगड़ रहा था और इस वजह से वह दो बार सीलिंग से टकराई और जमीन पर आ गिरी. उसके ऊपर बार वाली ट्राली आ गिरी, जिसकी वजह से उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया.

 फ्लाइट में योगा

 कुछ पैसेंजर तो ऐसी मजेदार हरकतें करते हैं जिसे देख हंसी छूट जाती है. एयरहोस्टेस ने बताया कि कुछ पैसेंजर तो जमीन पर बैठकर ही योग करने लगते हैं, जिससे क्रू मेंबर्स और दूसरे यात्रियों को काफी दिक्कतें होती हैं. एयरहोस्टेस ने बताया कि एक पैसेंजर तो अपने कंगारू को प्लेन में अपने साथ ले जाना चाहता था.

 एयरलाइन्स कस्टमर सर्विस एजेंट का अनुभव

 एक मजेदार किस्सा एक एयरलाइन्स कस्टमर सर्विस एजेंट ने भी बताया. उसने बताया कि एक कस्टमर ने उसके चेहरे पर केवल इसलिए सोडा फेंक दिया था क्योंकि फ्लाइट भरी होने के कारण उसे टिकट नहीं मिल पायी थी. वहीं, फ्लाइट में चेकिंग के दौरान एक एयरहोस्टेस को लेडी कस्टमर के बैग से मरा हुआ कुत्ता मिला, जिसे उसने अच्छी तरह पैक किया हुआ था.

 पहले वह कह रही थी कि उसके बैग में मरा हुआ बच्चा है. कुल मिलाकर इस सर्वे में ऐसे हैरान कर देने वाले कई किस्से सुनने को मिले. इन किस्सों को सुनकर अहसास हुआ कि बाहर से ग्लैमरस दिखने वाली इस इंडस्ट्री में काम करना आसान नहीं है. खासकर एयरहोस्टेस के साथ तो आये दिन ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं.
loading...

मेट्रों में लड़के को देखते ही लड़की ने फैलाया पैर, पल भर में यह दिलचस्प वीडियो हो गया वायरल



दुनिया में अब शायद ही कोई जगह ऐसी रह गई है, जहां कोरोना वायरस न पहुंचा हो। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में इस वक्त त्राहिमाम मचा हुआ है। लाखों लोगों की मौत अब तक कोरोना की वजह से दुनियाभर में हो चुकी है। भारत भी कोरोना वायरस के संक्रमण से अब अछूता नहीं रह गया है और यहां भी बड़ी तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। मरीजों की तादाद भारत में सवा लाख को भी पार कर चुकी है। इसी क्रम में कोरोना प्रतिरोध आसन के कैप्शन के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होता हुआ दिख रहा है, जो कि एक मेट्रो ट्रेन का है।

वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया में जो वीडियो लॉकडाउन के दौरान वायरल हो रहे हैं, उनमें से यह वीडियो भी एक है। इस वीडियो को किसी और ने नहीं, बल्कि भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया है। वैसे तो इस वीडियो को शेयर किए काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते देखा जा रहा है। वीडियो में कुछ ऐसी चीज ही देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से देखने वाले इसे लाइक किए बिना, इस पर प्रतिक्रिया दिए बिना और इसे शेयर किए बिना रह नहीं पा रहे हैं।

 क्या है वायरल होते वीडियो में? 

loading...
जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक महिला मेट्रो में सफर कर रही है। मेट्रो की सीट पर वह अकेली बैठी हुई है और कोई भी आसपास नजर नहीं आ रहा है। तभी वीडियो में दिखता है कि एक शख्स उस महिला के पास बैठने के लिए पहुंच जाता है। जैसे ही वह महिला के बगल में सीट पर बैठने की कोशिश करता है, यह महिला अपने एक पैर को सीट पर तेजी से फैला देती है। इसके बाद जहां वह शख्स इस महिला के दूसरी ओर बैठने का प्रयास करता है तो यह महिला अपने दूसरे पैर को भी सीट पर फैला देती है। 


वीरेंद्र सहवाग जो कि लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया में बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं, वे हमेशा ही कोई-न-कोई वीडियो पोस्ट करते ही रहते हैं। कई बार वे तस्वीरों के जरिए पुरानी यादों को भी साझा करते हैं। इसी क्रम में इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में सहवाग ने लिखा है- कोरोना वायरस आसन…लोगों से कृपया इस वक्त दूर रहें और उनको दूर ही रखें। उन्होंने यह भी लिखा है कि कृपया उचित दूरी आप बनाकर रखें और कोरोना संकट के दौरान अपने घर पर ही रहने की पूरी कोशिश करें। इस तरीके से सहवाग ने इस वीडियो को शेयर करके लोगों को कोरोना वायरस से सावधान रहने और खुद का इससे बचाव करने की सलाह दी है। सोशल मीडिया में वीडियो काफी पसंद किया गया है और इसी वजह से यह जबरदस्त वायरल भी हो रहा है।
loading...


Friday, 26 June 2020

इसलिए पत्नियाँ चलाती हैं किसी और से अफेयर, हर पति को जाननी चाहिए ये वजह


पति और पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का रिश्ता माना जाता हैं. हालाँकि आज के मॉडर्न समय में यह एक जन्म टिक जाए वही बहुत होता हैं. किसी भी हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए भरोसा और वफादारी बहुत जरूरी होती हैं. लेकिन कई बार कुछ ख़ास कारणों के चलते पार्टनर धोखा देने पर मजबूर हो जाता हैं. उसका शादी के बाद भी किसी से अफेयर चलने लगता हैं. अफेयर पति और पत्नी दोनों के ही चल सकते हैं. आज के आर्टिकल में हम ‘पत्नी अफेयर क्यों चलाती हैं’ इस पर चर्चा करेंगे. 

 पहले प्यार की याद

 शादी के पहले लड़कियों के बॉयफ्रेंड होना आम बात हैं. दिक्कत बस तब आती हैं जब शादी हो जाने के बाद भी वे उन्हें भुला नहीं पाती हैं. यदि वे अपनी शादी से खुश नहीं हैं तो फिर बॉयफ्रेंड की याद और भी तेज़ हो जाती हैं. फिर भावनाओं में बहकर उसका लव अफेयर शुरू हो जाता हैं.
loading...


 घरेलू हिंसा

यदि शादी के बाद पति महिला के साथ मारपिट करता हैं, उसकी इज्जत नहीं करता, उसे पैरो की जूती समझता हैं तो पत्नी के लिए घर और शादी नरक बन जाती हैं. इसके बाद वो अपने लिए एक नए साथ की तलाश शुरू कर देती हैं. उसे गैर मर्द अपने पति से अच्छे लगने लगते हैं. 

 बदला 

 कुछ महिलाएं सिर्फ पति से बदला लेने की चाह में ही गैर-मर्द से अफेयर चला लेती हैं. मसलन यदि पति का कहीं और अफेयर चल रहा हो तो पत्नी भी उसे सबक सिखाने के लिए यही करती हैं. इसके आलावा पति यदि बात बात पर शक करे या किसी और तरीके से परेशान करे तो पत्नी के अंदर बदले की भावना जाग्रत हो जाती हैं.  

जबरन विवाह 

 कई बार लड़कियों की शादी करने की इच्छा नहीं होती हैं लेकिन माता पिता के दबाव के चलते वे विवाह कर लेती हैं. इस तरह के जबरन विवाह से महिलाएं ज्यादा खुश नहीं रहती हैं. इसलिए शादी के बाद पति पसंद ना आने पर उन्हें अफेयर करने की इच्छा हो जाती हैं.

रोमांस में कमी.

शादी के कुछ सालों बाद पति का रोमांस और इंटरेस्ट कम होने लगता हैं. ऐसे में अपनी शारीरिक जरूरतों को मिटाने के लिए पत्नियाँ मजबूरी में गैर पुरुष संग अफेयर का सोचने लगती हैं. कई बार पति शारीरिक रूप से इतना ताकतवर नहीं होता हैं कि महिला को चरम सुख की प्राप्ति करा सके. इसलिए भी महिलाएं अफेयर चला लेती हैं. 

 कुछ नया करने की चाह 

 कई बार महिलाएं अपनी मैरिड लाइफ से बोर हो जाती हैं. उनके मन में कुछ नया प्रयोग करने की चाह होती हैं. वे शादी तोड़ने का तो नहीं सोचती हैं, लेकिन वन टाइम फन के चक्कर में अफेयर कर जाती हैं. 

इमोशनल सपोर्ट ना मिलना .


जब भी महिला किसी दुःख में होती हैं तो अपने पति से ही इमोशनल सपोर्ट की चाह रखती हैं. यदि पति अपनी बीवी को ये सपोर्ट नहीं देता हैं, और कोई गैर पुरुष भावनात्मक सहारा प्रदान कर देते हैं, तो पत्नी का मन बहक जाता हैं.

लड़ाई झगड़ा


यदि पति पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता हैं तो एक पॉइंट ऐसा आता हैं जब पत्नियाँ दुसरे लड़कों की तरफ आकर्षित होने लगती हैं.
loading...

इन 10 महिलाओं से भूलकर भी ना करें शादी, जीवन हो सकता है बद से बदतर



शादी – ब्याह कोई खेल नहीं होता है. ये लाइफटाइम का कमिटमेंट होता है. यदि आप जल्दबाजी में गलत शख्स से शादी कर लेते हैं तो जिंदगीभर रोना पड़ता है. इसलिए अपने पार्टनर का चुनाव करते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. आज हम आपको 10 ऐसी महिलाओं के बारे में बताएंगे जिनसे आपको भूलकर भी शादी नहीं करनी चाहिए. यदि किसी महिला में ऐसी आदत है तो उन्हें फटाक से टाटा, बाय – बाय बोल दें.

बातों से जहर उगलने वाली

 कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वे जब भी अपना मुंह खोलती है गंदा ही बोलती है. उनके दिमाग में नेगेटिविटी कूट कूट के भरी होती है. वे कभी किसी का अच्छा नहीं सोचती है. उन्हें सिर्फ बुराई करना ही अच्छा लगता है. इस तरह की महिलाएं आपकी लाइफ में खुशहाली कम और दुख ज्यादा लाती है.
loading...
 


 हमेशा अपना सोचने वाली 

शादी के बाद पूरे परिवार को साथ लेकर चलना होता है. ऐसे में मतलबी या स्वार्थी लड़की से शादी कर आप अपनी ही फैमिली का नुकसान कर रहे होते हैं. इसलिए इस तरह की लड़कियों से बचकर रहें.

 पैसो की लालची 

कुछ महिलाएं सिर्फ इसलिए शादी करती है ताकि पति के पैसो पर जिंदगीभर ऐश कर सकें. इन्हें आपसे कोई ख़ास लेना देना नहीं होता है. ये आपकी मोटी सैलरी और बड़ी प्रॉपर्टी देख शादी के लिए हाँ बोलती है. इस तरह की महिलाओं को घास भी ना डालें. 

 अधिक फ़्लर्ट करने वाली 

 थोड़ा बहुत फ्लर्ट चलता है. लेकिन यदि कोई महिला किसी एक मर्द से संतुष्ट नहीं होती, और उसके पास्ट में कई शार्ट टाइम वाले रिश्तें रहे हैं तो उनसे शादी करने से बचें. हो सकता है कुछ दिनों बाद वो आपको भी छोड़ दे.


 बेफिक्र और लापरवाह

 शादी एक बहुत जिम्मेदारी वाला काम होता है. बच्चे, पति, घर और ससुराल को अच्छे से संभालना पड़ता है. ऐसे में एक बेफिक्र, लापरवाह और जिम्मेदारियों से भागने वाली लड़की से शादी करना कोई समझदारी नहीं है.


अनगिनत डिमांड करने वाली

 यदि कोई महिला एडजस्ट करना नहीं जानती है और हर पल डिमांड पर डिमांड किए जाती है तो उनसे 100 फीट की दूरी बना लेना ही सही है. इनसे शादी कर आप धन और मानसिक शांति दोनों खो देंगे. 

 दूसरों से जलने वाली 

यदि किसी महिला के अंदर जलन की भावना अधिक है तो वो आपके परिवार में कलेश करवा कर ही रहेगी. ये आपके अच्छे खासे सुखी परिवार में दरार ला सकती है. 

 ड्रामा करने वाली

 कुछ महिलाएं हद से ज्यादा ड्रामेबाज होती है. अपनी बात मनवाने के लिए ये किसी भी हद तक चली जाती है. कभी झूठ बोलती है तो कभी हंगामा करती है. इनसे भी दूर रहने में भलाई है.

 कमिटमेंट तोड़ने वाली 

 शादी को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए वादा निभाना बहुत जरूरी होता है. यदि कोई महिला किसी भी वादे पर टिकी नहीं रह सकती तो उससे शादी करने का कोई फायदा नहीं है. 

 अपनी अकड़ में रहने वाली

 कुछ महिलाएं बहुत ज्यादा घमंडी होती हैं. हर जगह अपनी अकड़ दिखाती है. खुद को दूसरों से बड़ा समझती है. दूसरों को नीचा दिखाती है. इनसे तो भूलकर भी शादी मत करना.
loading...

शास्त्रों के अनुसार अगर आप करते हैं ये 3 काम, तो आपकी ज़िन्दगी हो सकती है बर्बाद




छोटी छोटी चीज़ों का भी हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। ऐसे में हमें हर कदम फूंक कर रखने की सलाह दी जाती है, ताकि कोई गलत काम न कर सकें। दरअसल, ज़िंदगी में कई ऐसे काम होते हैं, जिन्हें अगर हम करते हैं, तो हमारी लाइफ बर्बादी के कगार पर आ जाती हैं। जी हां, ऐसे ही तमाम कामों का ज़िक्र वाल्मीकि रामायण में किया गया है, जिन पर अगर ध्यान नहीं दिया गया, तो हमें बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वो कौन कौन से काम हैं, जिन्हें हमें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।


 1. दूसरों के धन पर बुरी नजर रखना 


कई बार देखा जाता है कि लोगों को दूसरे के धन में ज्यादा दिलचस्पी रहती है, तो कई लोग उस पर बुरी नजर बनाए हुए रखते हैं। और मौका मिलते ही उसे चुरा भी लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो आपकी ज़िंदगी बर्बाद हो सकती है। दरअसल, रामायण के अनुसार, हमें दूसरों के धन पर नजर नहीं रखनी चाहिए और उसे चुराना तो बिल्कुल भी नहीं चाहिए, तो यदि आप ऐसा करते हैं, तो आज ही छोड़ दीजिए और अपनी लाइफ संवार लीजिए।

 2. प्रियजनों को धोखा देना
loading...




 कलयुग में अधिकतर देखा जाता है कि लोग अपने मतलब के लिए रिश्ते बनाते हैं और जब उनका मतलब पूरा हो जाता है, तो धोखा देना शुरु कर देते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो लालच में आकर अपने प्रियजनों को धोखा देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी दुख पहुंचता है। रामायण के अनुसार, जो व्यक्ति किसी का दिल तोड़ता है या उसे धोखा देता है, वह अपनी लाइफ में कभी खुश नहीं रह पाता है। ऐसे में यदि आप भी ऐसा कुछ करते हैं, तो फौरन बदल दीजिए अपनी आदत, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। यह भी पढ़े-अलग होने के बाद भी एक ही घर में रहते हैं

3. पराई स्त्री पर बुरी नजर डालना



 रामायण में कहा गया कि पराई स्त्री पर बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए, लेकिन लोग ऐसा करने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते हैं। दरअसल, लोग पराई स्त्री पर न सिर्फ बुरी नजर डालते हैं, बल्कि उसकी भावनाओं को भी ठेस पहुंचाते हैं। बता दें कि पराई स्त्री पर बुरी नजर डालने वाले लोग कभी भी अपने जीवन में खुश नहीं रह पाते हैं। उदाहरण के लिए रावण ने माता सीता पर बुरी नजर डाली, तो उसका हश्र क्या हुआ, यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। ऐसे में आपको पराई स्त्री पर कभी भी बुरी नजर नहीं डालनी चाहिए। हैप्पी लाइफ के लिए करने चाहिए ये काम यदि आप एक खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं, तो आपको दूसरों के साथ गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, आपको सच्चाई की राह पर चलना चाहिए और किसी को धोखा नहीं देना चाहिए। अपने मन में लालच नहीं लाना चाहिए और बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने के अलावा स्त्रियों का भी सम्मान करना चाहिए।
loading...

कभी सोनाली बेंद्रे के प्यार में पागल थे राज ठाकरे, इस वजह से अधूरी रह गई थी इनकी प्रेम कहानी



बॉलीवुड के गलियारों में प्रेम कहानियां तो बहुत बनीं लेकिन हर रिश्ता शादी के मंडप तक नही पहुंच पाया। इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनाली बेंद्रे का नाम भी शामिल है। 90 के दशक में सोनाली हर दिल पर राज करती थीं और उनके लाखों चाहने वाले थे।

इसमें से एक थे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे जिन्होंने हाल ही में 14 जून को अपना 52वां जन्मदिन मनाया है। अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले राज ठाकरे बाल ठाकरे की परछाईं कहे जाते हैं। उनकी राजनीतिक जिंदगी के किस्से जितने दिलचस्प रहे हैं उतनी ही रोचक रही है उनकी निजी जिंदगी।

आपको बताते है उस समय की बात जब राज ठाकरे सिर्फ शिवसेना पार्टी के उत्तराधिकारी बनने का ही नहीं बल्कि सोनाली बेंद्रे का भी सपना देखा करते थे। सोनाली के करीब जाने लगे थे राज ठाकरे राज ठाकरे अपने ताऊ बाल ठाकरे के काफी करीब थे। अपनी राजनीतिक ज्ञान के दम पर उन्होंने खुद को बाल ठाकरे का उत्तराधिकारी मान लिया था।
loading...

हालांकि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने शिवसेना का साथ छोड़ा और अपनी अलग पार्टी बनाई। राज ठाकरे को लगा था कि वो अपनी पार्टी के दम पर सत्ता में वो स्थान हासिल करेंगे जो बाल ठाकरे का है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। हालांकि उनकी निजी जिंदगी में भी कुछ ऐसा था जिसे वो पूरा करना चाहते थे, लेकिन वो भी नहीं हो पाया। 90 के दशक की बात है जब पर्दे पर उभरते कलाकार लोगों का मनोरंजन कर रहे थे और महाराष्ट्र के साथ साथ मुंबई में बाल ठाकरे सत्ता पद पर आसीन थे। उस वक्त सोनाली बेंद्रे अपने करियर की शुरुआत कर चुकी थीं।

सोनाली धीरे धीरे सफलता की ओर बढ़ रही थीं तभी उनके अफेयर की चर्चा राज ठाकरे से होने लगी। राज ठाकरे सोनाली से काफी इंप्रेस हो चुके थे। वहीं सोनाली को भी राज काफी अच्छे लगने लगे थे। ये भी कहा जाता है कि उस वक्त राज ठाकरे की वजह से ही सोनाली को इंडस्ट्री में ब्रेक मिला था। बाल ठाकरे की वजह से छोड़ा था सोनाली का साथ इनके अफेयर के किस्से लोगों के सामने तब आने लगे जब 1996 में पहली बार पॉप स्टार माइकल जैक्शन भारत आए थे।

उस वक्त माइकल जैक्शन का स्वागत सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे ने मिलकर किया था। यहीं से इनके अफेयर के किस्से सामने आने लगे थे। दोनों का प्यार परवान चढ़ता जा रहा था यहां तक की दोनों ने शादी करने का मन भी बना लिया था। हालांकि उस वक्त राज पहले से शादीशूदा थे इसलिए सोनाली से शादी करना उनके लिए आसान नहीं था। जब राज ठाकरे के इस अफेयर और शादी के सपनों के बारे में बाल ठाकरे को पता चला तो उन्होंने राज को अपने घर बुलाया।

बाल ठाकरे ने ने उन्हें समझाया कि वो पार्टी का बड़ा चेहरा हैं और पहले से शादीशूदा हैं। अगर वो कोई ऐसा कदम उठा लेते हैं तो फिर उनकी शादी तो खराब होगी ही साथ ही पार्टी की इमेज को भी नुकसान पहुंचेगा। इतना ही नहीं खुद उनकी इमेज भी खराब हो जाएगी। राज ठाकरे शिवसेना से जुड़े हुए थे और ऐसे वक्त पर वो पार्टी और परिवार से बगावत नहीं कर सकते थे। उन्होंने अपने ताऊ के कहने पर सोनाली के साथ शादी की बात खत्म कर दी। हालांकि कहा जाता है कि इसके बाद भी दोनों में लंबे समय तक अफेयर चला था। सोनाली से इतना प्यार करने के बाद भी वो उनसे रिश्ते तोड़ने के लिए तैयार हो गए थे।

इसकी वजह ये बताई जाती है कि राज ठाकरे को लगता था कि बाला साहेब के बाद पार्टी की कमान वहीं संभालेंगे। जब राज के प्यार पर भारी पड़ गई सत्ता उस वक्त उन्होंने अपने ताऊ बाल ठाकरे की बात इसलिए मान ली क्योंकि वो पार्टी संभालने का सपना देख रहे थे। हालांकि उनकी इस कुर्बानी का कोई मतलब नहीं निकला क्योंकि बाल ठाकरे के बाद शिवसेना पार्टी की सारी बाग-डोर उद्धव ठाकरे को दे दी गई।

 राज ठाकरे इस फैसले से बहुत नाराज हुए और उन्होंने शिवसेना का साथ छोड़ अपनी अलग पार्टी बना ली। हालांकि अलग पार्टी बनाने के बावजूद राज ठाकरे वो गौरव नहीं हासिल कर पाए जो बाल ठाकरे के पास थी। वहीं दूसरी तरफ सोनाली का नाम और दूसरे एक्टर से जुड़ने लगा जिसमें सुनील शेट्टी और पाक्स्तानी बॉलर शोएब अख्तर भी शामिल थे। इनके साथ सोनाली के अफेयर के खूब चर्चे हुए, लेकिन किसी के साथ भी सोनाली का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। सोनाली ने फिल्मों खूब सफलता हासिल की और फिर 2 नंवबर 2002 को सोनाली ने गोल्डी बहल से शादी कर ली। उनकी शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।
loading...

Thursday, 25 June 2020

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड में रूपा गांगुली का खुलासा- केस सुलझा तो जांच ऑफिसर की जान को खतरा



सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर भले ही फाइनल पोस्टमार्ट रिपोर्ट आ गई हो। ये भी साफ हो गया है कि एक्टर ने अपने घर में आत्महत्या की। लेकिन उनकी मौत पर सवाल उठ रहे हैं। फैंस से लेकर कई स्टार्स भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

 रूपा गांगुली भी इस फेहरिस्त में शामिल है। रूपा गांगुली ने हाल ही में कहा है कि ये सुसाइड नहीं है। पुलिस को इस मामले की जांच सीबीआई को देनी चाहिए।

महाभारत की एक्ट्रेस और सांसद रूपा गांगुली ने एक वेबसाइड से बातचीत के दौरान ऐसे कई खुलासे इस केस को लेकर किए हैं जो कि काफी चौेंकाने वाला है। रूपा गांगुली का कहना है कि हकीकत यह है कि इस केस के जो इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर हैं उनकी जान को खतरा है।

पुलिस ने सुशांत के पार्थिव शरीर के फोटोग्राफ्स क्यों हटाए दैनिक भास्कर से बातचीत में रूपा गांगुली ने कहा है कि मुंबई पुलिस पहले दिन से इसे आत्महत्या करार दे रही है। मेरा ये कहना है कि पुलिस ने सुशांत के पार्थिव शरीर के फोटोग्राफ्स क्यों हटा दिए? उनकी तस्वीर देखने से लोगों को शक हुआ कि गले पर जो निशान है वो सुसाइड वाला नहीं है।
loading...

सुसाइड का मार्क यू शेप का होता है.. वह आगे कहती हैं कि इस पर लाखों लोग सवाल उठा रहे हैं। मैं भी उन्हीं में से एक हूं। सुसाइड का मार्क यू शेप का होता है। जो तस्वीर और वीडियोज वायरल हुए हैं उनमें ये मार्क यू शेप का नहीं है।

पहले दिन से इसे सुसाइड बताया जा रहा है रूपा कहती हैं कि इस पूरे मामले में कोई नेरैटिव सेट कर रहा है। पुलिस ने तुरंंत कह दिया कि ये सुसाइड है उन्हें कहना चाहिए था कि ये जांच के बाद पता चलेगा, ये सुसाइड है या मर्डर। पहले दिन से ये साबित किया जा रहा है कि एक्टर डिप्रेशन में था। मुझे बताइए कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कौन सा इंसान है जो कभी डिप्रेशन में रहा नहीं या उससे गुजरा नहीं।

पुराने लॅाक की 50 चाबियां मिल सकती है सुशांत सकारात्मक इंसान थे। काफी मेहनत के बाद वह यहां तक पहुंचे थे। वह ऐसा कदम कैसे उठा सकते हैं। सुसाइड वजह नहीं हो सकती। सुसाइड नोट भी नहीं मिला। लिगेचर मार्क तो शक के दायरे में है ही। मेरे पास कई सवाल है..उस घर को सील किया गया है नहीं? घर का नया लॅाक लगाया कि नहीं? पुराने लॅाक की 50 चाबियां मिल सकती है। अगर मेरे मन में ये सवाल है तो पुलिस के मन में ये सवाल क्यों नहीं आया?

जांच ऑफिसर की जान को खतरा पुलिस ने जांच के पहले कह दिया कि ये सुसाइड है। ये पता चला है कि वह 10 मिनट पहले वीडियो गेम खेल रहे थे। इस केस की हकीकत ये है कि जो जांच ऑफिसर है उनकी जान को खतरा है। उनके पास जानकारी है लेकिन वह इस केस को सुलझाने में सक्षम नहीं है।

इन लोगों को सीबीआई पकड़ सकती है अगर इस केस की निष्पक्ष जांच की गई तो उनको ही जान से मारा जा सकता है। इन लोगों को सीबीआई पकड़ सकती है। यह करने वाला कौन हो सकता है? यह हर कोई जानता है। कौन है जो मुंबई में सबसे बड़ा ड्रग रैकेट चलाते हैं? ये सब सीबीआई ही पकड़ सकती है।
loading...

पाक युवती ने लगाई मोदी से गुहार, कहा-खोल दें बॉर्डर, करनी है शादी, पड़ोसी मार रहे हैं ताने फिर ...



पाकिस्तान की रहने वाली एक युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि मोदी उनकी शादी करवाने में मदद करें। पाकिस्तान की रहने वाली सुमायला की शादी जालंधर में रहने वाले कमल कल्याण के साथ तय हुई थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण अब सुमायला और कमल कल्याण की शादी टल गई है।

वहीं अब सुमायला ने पीएम मोदी से वीजा की गुहार लगाई है। मार्च महीने में होनी थी शादी 35 साल की सुमायला और कमल कल्याण की शादी मार्च महीने में भारत में होनी थी। लेकिन इसी दौरान देश में लॉकडाउन लग गया। जिसकी वजह से सुमायला को वीजा नहीं मिल सका। सुमायला के अनुसार इनकी सगाई साल 2018 में हुई थी। जिसके बाद इस साल इनकी शादी होने थी।
loading...


 लेकिन लॉकडाउन के चलते उनकी शादी टल गई। वहीं अब शादी ना होने की वजह से सुमायला के पड़ोसी उसे ताना मारने लगें हैं। जिससे की वो बेहद ही परेशान हो गई हैं। तानों से तंग आकर सुमायला ने मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि उसे शादी के लिए वीजा जल्दी दिलाने की व्यवस्था की जाए। ताकि वो भारत में आकर शादी कर सके। पाकिस्तान के यूहानाबाद लाहौर की सुमायला ने फोन पर बताया कि वीजा स्पांसरशिप के लिए कमल ने पेपर तैयार कर रखे थे। लेकिन लॉकडाउन के कारण इन पेपर को पाकिस्तान नहीं भेजा जा सका। जिससे की उनकी शादी टल गई।

खोल दें दोनों देशों की सरहदें 

सुमायला ने कहा कि मेरी दोनों देशों से विनती है कि शादी के मामले में जल्द वीजा जारी करें और बंद पड़ी सरहदों को खोल दें। ताकि जालंधर आकर वो शादी कर सकें। सुमायला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री से अपील की है कि वो पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को निर्देश जारी करें और उनसे कहें कि जिन पाकिस्तानी हिंदू लड़कियों की शादी भारत में होने वाली है, उन्हें भारत का वीजा तुरंत जारी किया जाए।

 सिर्फ फोन पर ही होती है बात कमल और सुमायला की सगाई को दो साल हो गए हैं। लेकिन ये दोनों अब तक एक दूसरे से मिले नहीं है और सिर्फ फोन पर बातचीत करते हैं। इन दोनों की सगाई भी वीडियो कॉल के जरिए कराई गई है। इस मामले में कमल के पिता ओम प्रकाश का कहना है कि खून के रिश्ते सरहदें नहीं देखते। मेरी दो मौसी हैं जो कि लाहौर और कसूर में रहती है। इनकी शादी पाकिस्तान में करवाई गई थी। मेरी कजिन सिस्टर आशिया की बेटी सुमायला से मैंने अपने बेटे का रिश्ता तय किया है।

लेकिन लॉकडाउन के कारण ये शादी टली हुई है। वहीं कमल की मां सुदेश का कहना है कि सुमायला भारत के रहन-सहन से काफी प्रभावित है। दोनों परिवारों में चर्चा हुई और रिश्ता करने का फैसला किया गया। जिसके बाद बेटे की मंगनी हो गई लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी नहीं हो पाई। सुमायला के भारत आकर कमल से शादी करने के बाद शादी का रजिस्ट्रेशन डीसी आफिस में किया जाएगा। इसके बाद सुमायला को भारतीय नागरिकता मिलेगी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से शादी टल गई है। वहीं अब सुमायला ने पीएम मोदी से मदद मांगी है।
loading...

विदा होकर लौट रही दुल्हन ने रास्ते में रुकवाई गाड़ी, फिर जो किया देख कर लोग रह गए हक्के बक्के



राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के अल्लाहपुर गांव में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। दुल्हन की विदाई के बाद जब वो ससुराल जा रही थी, तभी अचानक एक ऐसा हादसा हुआ, जिससे सभी सदमे में आ गए। आइये जानते हैं, आखिर क्या है पूरा मामला।

 दरअसल, ससुराल जाने के रास्ते दुल्हन ने अचानक बीच रास्ते में गाड़ी रूकवाई। गाड़ी रूकवाकर दुल्हन ने पाली पुल से चंबल नदी में छलांग लगा दी। जी हां, दुल्हन के इस हरकत के बाद दुल्हा पक्ष सहित दुल्हन वाले भी हक्के बक्के रह गए हैं। जब दुल्हन चंबल में कूदी, तो दूल्हे समेत उसके अन्य साथियों ने मदद की गुहार लगाई। मदद की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग इकट्ठा हो गए।

 इसके बाद ग्रामीण नाव के सहारे दुल्हन की तलाश में जुट गए, वहीं इस घटना की सूचना खंडार थाना को भी दी गई। बता दें कि पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दुल्हन की तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के दांतडा गांव से बारात खंडार क्षेत्र के अल्लाहपुर गांव में आई थी। बारात आने के बाद रात में पूरे रीति रिवाज से शादी हुई। शादी के बाद दुल्हन पक्ष ने दुल्हन की विदाई की। दूल्हा और उसके अन्य साथी दुल्हन को लेकर बोलेरो कार में अपने घर की ओर रवाना हुए।


loading...
तभी अचनाक दुल्हन ने गाड़ी रूकवाकर चंबल नदी में कूद गई। बता दें कि दुल्हन ने दूल्हे से उल्टी और मन घबराने की बात कहकर गाड़ी रूकवाई थी। दूल्हा और दूल्हे के दूसरे साथी इससे पहले की कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दुल्हन ने पुल की रेलिंग पकड़कर चबंल में छलांग लगा दी। इसे देखने के बाद दूल्हा और उसके साथी शोर मचाने लगे। शोर मचाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुँचे और नाव की सहायता से दुल्हन की खोज करने में जुट गए।


इसकी सूचना मिलने पर खंडार थाना पुलिस और मध्यप्रदेश की सामरसा थाना पुलिस मौके पर पहुँची। इसकी खबर मिलते ही वर पक्ष समेत वधु पक्ष भी मौका ए वारदात पर पहुँच गए। इस घटना की किसी को कोई खबर नहीं थी और न ही किसी को इस बात का अंदाजा था। घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों पक्ष में कोहराम मचा हुआ है। और दोनों तरफ के परिजन रो रोकर बेसुध हो चुके हैं। खबरों के अनुसार दुल्हन इस शादी से दुखी नहीं थी, बल्कि शादी के वक्त काफी खुश थी।


बताया गया कि दुल्हन ने शादी के समय दूल्हे के साथ खूब डांस भी किया था। इसके बाद अचानक से दुल्हन के इस हरकत के बाद सभी हक्के बक्के हैं। दुल्हन की ये हरकत न दुल्हे पक्ष को समझ आ रही है और ना ही वधु पक्ष के परिजनों को। घटना के बाद खंडार तहसीलदार देवीसिंह भाटी भी मौके पर पहुँची और हालात का जायजा लिया। बता दें कि दुल्हन की खोज के लिए सवाई माधोपुर से एसडीआरएफ की टीम मौके लिए रवाना की गई, किंतु फिलहाल स्थानीय पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से दुल्हन की तलाश कर रही है।
loading...

Wednesday, 24 June 2020

कभी फिल्मों में अभिनेत्री थी ये IPS अफसर, अब बनी बैतूल एसपी, गुंडे इनसे थर-थर कांपते हैं



हम सभी ने कई ऐसे कलाकार देखें है जो फिल्मों में दबंग IPS अफसर की भूमिका निभाते हैं. लेकिन क्या आप ने कभी कोई फ़िल्मी कलाकार देखा है जो रियल लाइफ में एक दबंग IPS अफसर हो. आज हम आपको ऐसी ही एक महिला IPS से मिलाने जा रहे हैं. इनसे मिलिए. ये है IPS सीमाला प्रसाद (Simala Prasad).


बैतूल एसपी बनी IPS सीमाला प्रसाद सिमाला इन दिनों काफी चर्चा में है. वजह ये है कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते सोमवार कई आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर हुए. इनमें IPS सीमाला प्रसाद भी शामिल थी. उनकी पोस्टिंग मध्य प्रदेश के बैतूल (Betul) शहर में बतौर एसपी हुई है. वे पुलिस डिपार्टमेंट में थोड़ा हट के काम करने के लिए जानी जाती है.
loading...



हालाँकि उनकी एक और विशेष पहचान है. दरअसल उनका अभिनय की दुनिया से भी एक कनेक्शन है. वे बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी हैं. आपको जान हैरानी होगी कि IPS बनने के पहले सीमाला प्रसाद डीएसपी भी थी. वे एमपी पीएससी की परीक्षा में सिलेक्ट हुई थी. हालाँकि वे लाइफ में कुछ हट के करना चाहती थी. इसलिए वे सिविल सर्विस की तैयारी करने लगी. जल्द उनकी मेहनत रंग लाई और वे 2011 बैच की आईपीएस अफसर बन गई. उन्होंने पीएससी फर्स्ट अटेम्प में ही क्लियर कर ली थी. फिर पहली नियुक्ति बतौर डीएसपी हुई.


बाद में पहली पोस्टिंग रतलाम में सीएसपी के रूप में मिली. इसके बाद वे अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी में लग गई. फिर 2011 में आईपीएस में उनका सिलेक्शन हो गया. सीमाला प्रसाद के अभिनेत्री और आईपीएस दोनों ही बनने का राज उनके माता पिता हैं. सीमाला के पिता डॉ. भागीरथ प्रसाद एक आईएएस अधिकारी और सांसद है. उनकी माँ मेहरून्निसा परवेज एक साहित्यकार और राइटर है. इस तरह उन्हें प्रशासनिक अनुभव और अभिनय कला दोनों ही विरासत में मिली है.

ऐसे बनी अभिनेत्री आईपीएस


सीमाला प्रसाद ने डायरेक्टर जैगम इमाम की फिल्म ‘अलिफ’ में काम किया है. यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी. इसके पहले इस फिल्म को नवंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया में इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ क्वींसलैंड में बतौर वर्ल्ड प्रीमियर प्रदर्शित भी किया गया था. दरअसल आईपीएस बनने के बाद भी उनके अंदर का एक कलाकार कहीं न कहीं जिंदा था. ऐसे में उन्होंने अपनी माँ का राइटर कनेक्शन होने के नाते डायरेक्टर जैगम इमाम से एक फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी.


जब उन्हें ये पसंद आई तो एक्टिंग के लिए हाँ कर दिया. उन्हें बचपन से ही स्कूल में डांस और एक्टिंग में भाग लेना पसंद था. उन्होंने आईपीएस सिलेक्शन के पहले थोड़ा बहुत थिएटर भी कर रखा था. यही वजह है कि वे एक बेहतरीन अभिनय करना भी जानती है. फिलहाल ड्यूटी पर फोकस हाल ही में एमपी में जब सभी आईपीएस अफसरों के तबादले हुए तो उनसे एक मीडिया पोर्टल ने फिल्मों में काम करने के बारे में पूछा. इस पर सीमाला प्रसाद ने ज्यादा कुछ कहा नहीं. बस यही बोली कि ये सब पुरानी बात हो गई है, फिलहाल तो ड्यूटी ज्वॉइन करनी है.
loading...



एक वैश्या ने बताई आपबीती, लॉकडाउन के चलते इस तरह से बीत रही है सेक्स वर्कर्स की ज़िन्दगी



देश में सिर्फ कोरोना का संकट नहीं है बल्कि लॉकडाउन के चलते बहुत से लोगों का व्यापार ठप हो गया है। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले से लेकर रोजाना कमाने वालों की स्थिति लॉकडाउन के चलते खराब हो गई है। इनमें सेक्स वर्क्स भी शामिल हैं जिनके काम रुकने के कारण भुखमरी के हालात हो गए हैं।


 कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन की घोषणा हो गई जिसके बाद इनके पास एक भी ग्राहक नहीं पहुंच रहे। ऐसे में इनकी आमदनी बिल्कुल रुक गई है एक एक दिन काटना पहाड़ हो गया है। सैलरी के इंतजार में हैं सेक्स वर्करों के बच्चे राजस्थान के अजमेर जिले की एक सेक्स वर्कर नमिता (बदला नाम) अपने परेशानी की बात बताती हैं। नमिता कहती है- हमारा पेशा ऐसा है जिसमें रोज कमाने खाने की स्थिति होती है।

 घर में किसी को नहीं पता की हम सेक्स वर्कर हैं। सबको ये ही लगता है की हम कमाने के लिए ऑफिस में काम करने जाते हैं। जब सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी तो घर पर सबको लगने लगा की हम काम पर नहीं जाएंगे तो भी हमें पैसे मिलेंगे। हमारे बच्चे भी परेशान है। रोज पूछते हैं की आपकी सैलरी कब आएगी? क्या जवाब दूं उन्हें कि तुम्हारी मां एक सेक्स वर्कर है? मेरी मजबूरी थी इस पेशे में आना। क्या खिलाती बच्चों को? पति शराबी है और घर के खर्चों से उसे कोई मतलब नहीं।


 घर का खर्च चलाने के लिए मुझे ये काम करना पड़ता है। लॉकडाउन के चलते ये काम भी बंद हो गया है और पैसे भी नहीं आ रहे। नमिता अपने धंधे के बारे में बताते हुए कहती हैं की लोगों के अंदर इस वायरस का डर है, मुझे नहीं लगता की 6-7 महीने तक कोई भी हमारे पास आएगा। ये डर तो अब हमारे लिए भी है की जो व्यक्ति हमारे पास आएगा, पता नहीं वो कहां का है। ये परेशानी सिर्फ नमिता की नहीं है बल्कि उसकी जैसी और कितनी ही सेक्स वर्कर हैं जो इन दिनों अपना खर्चा ना चला पाने के चलते परेशान हैं।
loading...


 नमिता की तरह ही इस पेशे से जुड़ी लाखों सेक्स वर्कर्स की ये ही समस्या है। ऊपर से लॉकडाउन बढ़ने के संकेतों ने इनकी परेशानी को और बढ़ा दिया है। लॉकडाउन ने पैदा कर दिए भुखमरी के हालात महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में 30 लाख सेक्स वर्कर्स हैं जिनमें से नमिता एक है। वहीं ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब 2 करोड़ सेक्स वर्कर है, जो इस पेशे से जुड़ी हुई हैं। दिल्ली की एक सेक्स वर्कर का कहना है की जल्दी ये लॉक डाउन नहीं खुला तो हमारे परिवार को भुखमरी झेलनी पड़ेगी।

 सरकार ने रातों रात लॉकडाउन कर दिया। हमें इतना भी समय नहीं मिला की हम आने वाले दिनों की तैयारी कर सकें। सेक्स वर्कर्स देश की एक वो बड़ी आबादी है जो देश में मौजूद होने के बाद भी सरकार की मदद की तमाम योजनाओं में शामिल नहीं हैं। हजारों सेक्स वर्कर्स को सरकारी राशन इसलिए नहीं मिल पाता क्योंकि इनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। इनके कमाने का जरिया ऐसा है जो इस लॉकडाउन की स्थिति में बिल्कुल भी संभव नहीं हैं। इन गलियों में काम करने वाली कितनी ही सेक्स वर्कर्स एचआईवी पॉजिटिव भी हैं और दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं पर इनके पास अस्पताल जाने तक के पैसे नहीं रह गए है।


 कर्नाटक के कोलार जिले में रहने वाली सेक्स वर्कर भी इसी दुख से पीड़ित हैं। उन्होंने बताया कि हम जिस एरिया में रहते हैं वहां 3 हजार सेक्स वर्कर रहती है जिसमें 80 प्रतिशत स्ट्रीट बेस्ड हैं और होम बेस्ड केवल 20 प्रतिशत हैं। लॉकडाउन मे सबसे ज्यादा नुकसान स्ट्रीट बेस्ड वर्कर को हुआ है। इनके लिए एक समय के खाने की व्यवस्था करना भी बहुत मुश्किल हो गया है। सरकार इन पर कोई ध्यान नहीं दे रही। बहुत चर्चित हैं ये रेड लाइट एरिया देश में बहुत से रेड लाइट एरिया हैं जो हमेशा चर्चा रहते हैं। एशिया का सबसे बड़ा रेडलाइट एरिया सोनागाछी को माना जाता है। ये कोलकाता का बहुत ही चर्चित एरिया है।


यहां कम से कम तीन लाख महिलाएं इस धंधे से जुड़ी हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई का कमाठीपुरा है जहां पर दो लाख से अधिक सेक्स वर्कर हैं। इसके बाद दिल्ली का जीबी रोड, आगरा का कश्मीरी मार्केट, ग्वालियर का रेशमपुरा, पुणे का बुधवार पेठ भी काफी चर्चित है। ये सेक्स वर्कर सिर्फ देश के बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं। छोटे शहरों में वाराणसी का मडुआडिया, मुजफ्फरपुर का चतुर्भुर्ज स्थान, आंध्र पद्रेश के पेड्डापुरम व गुडविडा, सहारनपुर का नक्काफसा बाजार, इलाहाबाद का मीरगंज, नागपुर का गंगा जमुनी और मेरठ का कबाड़ी बाजार इन सेक्स वर्करों के एरिया के लिए जाना जाता है। यहां रहने वाली कुछ सेक्स वर्कर दूसरे शहरों में पलायन कर चुकी हैं तो कुछ इन्हीं बंद गलियों में पड़े अपना दिन बिता रही हैं।

 इनके पास ना तो रहने का सही इंतजाम है औऱ ना ही खाने पीने का सामान मौजूद है। सेक्स वर्करों को नहीं मिलता कोई सरकारी लाभ ऑल इंडिया नेटवर्क ऑफ सेक्स वर्कर संगठन से जुड़ी रहने वाली कुसुम सेक्स वर्करों के हक और अधिकारों को लिए काम करती है। कुसुम बताती हैं की होम बेस्ड सेक्स वर्कर्स को बहुत परेशानिया हैं। जीबी रोड पर कुछ सेक्स वर्कर के पास स्वयं सेवी संस्थाएं पहुंचकर मदद भी कर रही हैं, लेकिन इन सेक्स वर्कर के बारे में तो कोई कुछ जानता भी नहीं है। इनकी तो गिनती करना भी मुश्किल है।


अगर सिर्फ एक कॉलोनी की बात करें तो लगभग 500 महिलाएं होम बेस्ड सेक्स वर्कर्स हैं। सेक्स वर्कर का कारोबार भी तीन हिस्सों में बंटा है। पहला है ब्रोथल, दूसरा होम बेस्ड जहां महिलाएं घर पर ही अपने ग्राहक खुद तय करती हैं। तीसरा है स्ट्रीट बेस्ड और ब्रोकर बेस्ड- यानी की वो जो दलालों के सहारे काम करती हैं।कुसुम ने बताया कि ऑल इंडिया नेटवर्क ऑफ सेक्स वर्कर संगठन इन्हीं सेक्स वर्कर की आवाज उठाता है। कुसुम ने बताया की हमारा संगठन जितना हो सकता है उतना राशन इन सेक्स वर्करों तक पहुंचा रहा है, लेकिन ये राशन भी कितने दिन तक चलेगा कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ सेक्स वर्कर किराए के कमरों में रहती हैं।



उनके लिए किराया देना भी मुश्किल हो रहा है। कुसुम जिस संगठन से जुड़ी है उसें देशभर की लगभग पांच लाख सेक्स वर्कर जुड़ी हैं। ये संगठन 16 राज्यों में काम करता है इस संगठन में कई राज्यों से 108 कम्यूनिटी बेस्ड संगठन जुड़े हैं। इस संगठन की संयुक्त सचिव सुल्ताना बेगम राजस्थान के अजमेर जिले में 580 रजिस्टर्ड सेक्स वर्कर के लिए आवाज उठाती हैं। उनका कहना है कि जितनी भी महिलाएं इस पेशे से जुड़ी है उनमें 60-70 प्रतिशत लोगों के परिवार को पता ही नहीं है कि वो क्या काम करती हैं। परिवारों को बस इतना पता है की वो जहां काम करती हैं उन्हें वहां पैसा तो मिलेगा ही। इस समय इनकी परेशानी बढ़ गई है क्योंकि खर्चा चलाने का और कोई दूसरा रास्ता नहीं है। आगे के महीनों में और बिगड़ सकते हैं हालात आगे सुल्ताना कहती हैं कि इन सेक्स वर्करों को लोग बहुत अमीर समझते हैं, पर उनकी तकलीफ बस वहीं जान सकती है।



 इनके काम को काम का दर्जा नहीं मिला इसलिए सरकार की किसी योजना का फायदा भी इन्हें नहीं मिलता। लॉकडाउन में हमारी सरकार से गुजारिश है की इनकी सरकार जल्द से जल्द मदद करे वरना इनका परिवार भूखा मर जाएगा। ऑल इंडिया नेटवर्क सेक्स वर्कर संगठन के को ऑर्डिनेट अमित कुमार बताते हैं कि देश में कोरोना जब शुरु हुआ तो जीबी रोड दिल्ली में रहने वाली करीब 60 फिसदी सेक्स वर्कर्स अपने घर जा चुकी थीं। अब वहां 40 फिसदी औरतें ही बची हैं। जिनकी कोठा मालकिन खाने का इंतजाम तो कर रही है, लेकिन किराए में कोई छूट नहीं दी है। अभी ये महिलाएं दोगुने कीमत पर ब्याज लेकर अपना काम चला रही हैं।


 अमित ने लॉकडाउन हटने के 5-6 महीने के बाद की स्थिति का भी अनुमान लगा लिया है। उनका मानना है की जब सामान्य होने के बाद भी उनके किराए, राशन और पलायन की समस्या बनी रहेगी। जो घर जा चुकी हैं वो कोरोना के डर से वापस नहीं आने वाली। जो यहां रह गईं हैं उन्हें जल्दी ग्राहक नहीं मिलेंगे। लॉकडाउन के चलते इनकी स्थिति बहुत खराब हो गई है और इनका पेट भरने वाला भी कोई नहीं है।
loading...

इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर, जानिए घर से गाड़ियों तक सब कुछ

करण कुमार जौहर, जिन्हें अक्सर अनौपचारिक रूप से केजेओ के रूप में जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, अभिनेता और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं जो हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। वह निर्माता यश जौहर के बेटे हैं।
सुशांत सिंह के आत्महत्या करने के बाद से करण जौहर काफी चर्चा में हैं और उन पर केस भी दर्ज किया गया है। उन पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया गया है। आज हम आपको करण जौहर की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।
loading...
करण जौहर की कुल संपत्ति
सुपर हिट डायरेक्टर की कुल नेटवर्थ 200 मिलियन यूएसडी है, जो कि भारतीय मुद्रा में 1400 करोड़ रुपए है, जो कि बहुत बड़ी रकम है। साथ ही करण देश के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले निर्देशकों में से एक हैं और उनके निर्देशन के लिए एक ही फिल्म के लगभग 2 - 3 करोड़ लेते हैं। पिछले कुछ वर्षों में श्री जौहर की कुल संपत्ति में 80% की वृद्धि हुई है, जो कि बहुत ही आश्चर्यजनक है। करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों में से एक हैं।
करण जौहर का घर
करण जौहर समंदर के सामने एक फ्लैट में रहते है, जो कार्टर रोड, मुंबई, में है, जिसे उन्होंने वर्ष 2010 में खरीदा था। जब उन्होंने ये घर खरीदा था तब इसकी कीमत 32 करोड़ रुपए थी। वह मालाबार - हिल्स, मुंबई, भारत में एक और घर केमालिक है, जिसकी कीमत उस समय लगभग 20 करोड़ थी।
loading...
करण जौहर की कारें:
उनके पास कुछ लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत लगभग 7.5 - 8 करोड़ रुपये आंकी गई है। कार ब्रांडों में बीएमडब्ल्यू 745, बीएमडब्ल्यू 760, मर्सिडीज एस क्लास आदि शामिल हैं।
loading...

15 माह के मासूम को बांधकर बुरी तरह से पीटती थी मां, CCTV कैमरे में कैद हुई करतूत

नई दिल्ली। मां जिसे भगवान का रूप माना जाता है, वह अपने बच्चों की खुशियों के लिए कुछ भी करती है, लेकिन ओडिशा में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मा...